केरल: उज्बेकिस्तान में छात्रा की मौत मामले में आयोग ने तलब की रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने उज्बेकिस्तान में केरल की 21 वर्षीय मेडिकल छात्रा की मौत का स्वत: संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने राज्य पुलिस से रिपोर्ट मांगी है, जबकि केरल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि छात्रा पर एक अन्य छात्र ने हमला किया था। आयोग ने मामले में कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

केरल: उज्बेकिस्तान में छात्रा की मौत मामले में आयोग ने तलब की रिपोर्ट

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने उज्बेकिस्तान में केरल की 21 वर्षीय मेडिकल छात्रा की मौत मामले का स्वत: संज्ञान लेकर राज्य पुलिस से सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। मामले में केरल पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है। एनसीडब्ल्यू ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि उसने सावरिया बसंत की मौत मामले में मीडिया रिपोर्ट्स के आधार खुद ही शिकायत दर्ज की है। मृतका उज्बेकिस्तान के बुखारा स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट की छात्रा थी। आरोप है कि उन पर उसी संस्थान में पढ़ने वाले मलप्पुरम निवासी छात्र सदरुल अनाम ने हमला किया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

आयोग ने छात्रा की मौत से पहले मारपीट, उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोपों पर गंभीर चिंता जताई।एनसीडब्ल्यू ने केरल पुलिस महानिदेशक से जांच में तेजी लाने, विदेश मंत्रालय और ताशकंद में भारतीय दूतावास के साथ तालमेल, सबूतों को सुरक्षित रखने, उपलब्ध कानूनी और प्रत्यर्पण प्रक्रियाओं की समीक्षा करने एवं पीड़ित परिवार को पूरी मदद देने की मांग की है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ((एनआईए) से कराने की मांग की है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें