मान्यता प्राप्त संस्थानों में बीएचयू का आयुर्वेद संकाय नहीं

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने 2026-27 सत्र के लिए बीएएमएस और एमडी/एमएस (आयुर्वेद) में प्रवेश के लिए शिक्षण संस्थानों की सूची जारी की है। इसमें बीएचयू का नाम नहीं होने से दाखिले संकट में हैं। आशा है कि भविष्य में इसे शामिल किया जाएगा। आयोग हर साल कॉलेजों को स्वीकृत और अस्वीकृत श्रेणी में वर्गीकृत करता है।

मान्यता प्राप्त संस्थानों में बीएचयू का आयुर्वेद संकाय नहीं

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने वर्ष 2026-27 सत्र में बीएएमएस और एमडी/एमएस (आयुर्वेद) में प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों की सूची जारी कर दी है। इसमें बीएचयू के आयुर्वेद संकाय का नाम नहीं होने से इस साल होने वाले दाखिलों पर संकट गहरा गया है। हालांकि आयोग की अस्वीकृत सूची में भी इसका नाम नहीं है। उम्मीद है कि भविष्य में उसका नाम सूची में आ जाएगा। एनसीआईएसएम हर साल निर्धारित मानकों पर आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थानों को ‘स्वीकृत’ (परमिटेड) और ‘अस्वीकृत’(डिनाइड) श्रेणी प्रदान करता है। उसने देशभर के 258 आयुर्वेद कॉलेजों की सूची जारी की है जिसमें प्रदेश के 58 महाविद्यालय शामिल हैं।

चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज का नाम सूची है। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय का नाम नहीं होने से बीएएमएस तथा एमडी/एमएस (आयुर्वेद) में होने वाले दाखिलों पर संकट गहरा गया है। दरअसल, 22 अगस्त को एनसीआईएसएम में बीएचयू के आयुर्वेद संकाय पर सुनवाई हुई थी। बायोमीट्रिक उपस्थिति समेत अन्य निर्धारित मानकों पर चर्चा हुई थी। सुनवाई के पांच दिन बाद जारी सूची में उसका नाम नहीं होने से खलबली मच गई। संकाय में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। आयुर्वेद संकाय से जुड़े लोगों का कहना है कि फिलहाल इसे अंतिम स्थिति नहीं माना जा सकता है। एनसीआईएसएम की अग्रिम सूची में उसका नाम शामिल हो सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमान्यता प्राप्त संस्थानों में बीएचयू का आयुर्वेद संकाय नहीं