पांच दिवसीय बांस प्रशिक्षण का समापन
हिन्दुस्तान, चाईबासा
चाईबासा में राष्ट्रीय बांस मिशन द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला उद्यान पदाधिकारी संतोष कुमार ने बांस की खेती के तरीकों और बांस से निर्मित सामान की जानकारी दी।

चाईबासा। राष्ट्रीय बांस मिशन के द्वारा आयोजित उद्यान विभाग परिसर में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी संतोष कुमार ने बांस की खेती के तरीके तथा बांस से निर्मित होने वाले सामान को तैयार करने के बारे में जानकारी दी।

