एक दिन, 24 इवेंट और 550 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को देशभर के 550 से अधिक एथलीट जुटेंगे। इंडियन एथलेटिक्स सिरीज-15 में करीब 24 इवेंट आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में अधिकांश खिलाड़ी विभिन्न संस्थानों से भाग लेंगे। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं शामिल हैं।

एक दिन, 24 इवेंट और 550 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिन के लिए बुधवार को देशभर के एथलीट जुटेंगे। इंडियन एथलेटिक्स सिरीज-15 के इस आयोजन में करीब 24 इवेंट होंगे और 550 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। इस प्रतियोगिता को लेकर कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की गई। एथलेटिक्स सिरीज के तहत खेले जाने वाले खेल और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, सचिव नरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव एवं भारतीय एथलीट संघ के टेक्निकल डेलीगेट डॉ. शंभू प्रसाद ने बताया कि मेरठ की क्रांतिधरा पर यह एक बड़ा इवेंट हो रहा है। इस दौरान विशेष सचिव यूपी सरकार कुमार विनीत, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यूपी सरकार गिरीश चंद्र यादव, खेल सचिव आईएएस एलवाई सुहास भी रहेंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ सेना, वायुसेना, नौसेना, रेलवे, ऑल इंडिया पुलिस, सीआईएसएफ, जेएसडब्ल्यू, रिलायंस और एनसीओई समेत विभिन्न संस्थानों के एथलीट हिस्सा लेंगे。

ये होंगी प्रतियोगिताएं

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होने वाली इन प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं आयोजित होंगी। जिसमें पुरुष वर्ग में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़, 110 मीटर हर्डल्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, हैमर थ्रो और जेवलिन थ्रो शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर, 100 मीटर हर्डल्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, हैमर थ्रो और जेवलिन थ्रो के मुकाबले होंगे। महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों की अच्छी भागीदारी है। 400 मीटर में रूपल चौधरी, 800 मीटर में तन्वी मलिक, 1500 मीटर में अंजली, शैलि धामा और सपना श्रीवास्तव तथा 100 मीटर हर्डल्स में रित्विका सिंह यूपी की तरफ से चुनौती पेश करेंगी।

ये खिलाड़ी भी दिखाएंगे दमखम

पुरुष जेवलिन थ्रो में भी यूपी के कई खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इनमें लवित कुमार, जयंत सिरोही, अभिषेक सिंह, हर्षवर्धन तोमर, प्रवेश कुमार, शुभम यादव, आकाश भाटी, विवेक कुमार, आदित्य सिंह और नितिश यादव प्रमुख नाम हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से मेरठ में एथलेटिक्स का माहौल और मजबूत होगा। इसके साथ ही देशभर से आने वाले एथलीटों के बीच मुकाबलों में यूपी के खिलाड़ियों के साथ मेरठ के प्रतिभागियों पर खास नजर रहेगी। इससे कैलाश प्रकाश स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का एक मंच खेल प्रेमियों को देखने के लिए मिलेगा।

रोमांचक होंगे मुकाबले

खिलाड़ियों की लंबी फेहरिस्त में मेरठ के महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले मेरठ के एथलीट की बात करें तो इनमें अर्नव त्यागी, प्रियांशु, ऋतिक बालियान, वैभव भारद्वाज, मयंक चिकारा, अंकित सैनी मुख्य रूप से भागीदारी करेंगे। महिला खिलाड़ियों की भी प्रतियोगिता में अच्छी भागीदारी रहेगी, इनमें मेरठ की एथलीट में डोली, विशाखा, रूपल चौधरी, तन्वी मलिक अपना दमखम दिखांएगी। प्रतियोगिता में हरियाणा के 70, आर्मी के 53, दिल्ली के 53, राजस्थान के 41 और महाराष्ट्र के 32 एथलीट भी सूचीबद्ध हैं। इसके अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, गुजरात सहित कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस प्रतियोगिता में कितने एथलीट भाग लेंगे?
इस प्रतियोगिता में 550 से अधिक एथलीट भाग लेंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक दिन, 24 इवेंट और 550 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा