ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशदुनिया को भाया भारत के राष्ट्रगान का यह Video, 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

दुनिया को भाया भारत के राष्ट्रगान का यह Video, 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

15 अगस्त के मौके पर भारत के राष्ट्रगान जन, गण.. का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दुनिया के लोगों ने इतना ज्यादा प्यार किया कि दो सप्ताह से कम समय में ही इसे 7 करोड़ि से ज्यादा लोग देख चुके...

दुनिया को भाया भारत के राष्ट्रगान का यह Video, 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 14 Aug 2018 07:09 PM
ऐप पर पढ़ें

15 अगस्त के मौके पर भारत के राष्ट्रगान जन, गण.. का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दुनिया के लोगों ने इतना ज्यादा प्यार किया कि दो सप्ताह से कम समय में ही इसे 7 करोड़ि से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी भी देश के राष्ट्रगान का सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो बन गया है। राष्ट्रगान यह एक ऐसा वीडियो है जिसे सुनकर देशभक्ति लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

इस वीडियो को तैयार किया है पियानिस्ट शयन इटालिया ने। शयन का जन्म हैदाराबाद में हुआ था और वह अब मुंबई में रहते हैं। भारत की आजादी के 71वीं वर्षगांठ के मौके पर उन्होंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया और 15 अगस्त तक 71 मिलियन पेज व्यूज का लक्ष्य रखा था, लेकिन उन्हें 15 अगस्त से पहले उन्हें टारगेट से ज्यादा पेज व्यूज मिल चुके हैं।

आप भी देखें ये शानदार वीडियो- 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें