राष्ट्रध्वज में रक्षा सूत्र बांध कर राष्ट्र सुरक्षा का लिया संकल्प

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

गढ़हरा (बरौनी) में रक्षा बंधन पर समाज सेवा संघर्ष समिति द्वारा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिटायर्ड शिक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा ने राष्ट्र ध्वज में रक्षा सूत्र बांधने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों का कर्तव्य है कि वे राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुट हों। कई लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया।

राष्ट्रध्वज में रक्षा सूत्र बांध कर राष्ट्र सुरक्षा का लिया संकल्प

गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। समाज सेवा संघर्ष समिति ,गढ़हरा बरौनी की ओर से रक्षा बंधन के मौके पर शुक्रवार को अभेदाननंद आश्रम में बंधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।अध्यक्षता रिटायर्ड शिक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा ने की।श्री वर्मा ने कहा कि रक्षा बंधन के दिन राष्ट्र ध्वज में रक्षा सूत्र बांध कर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेना सभी भारतीयों का कर्तव्य है। स्काउट से राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित रिटायर्ड रेलकर्मी सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि वर्तमान राष्ट्रीय परिवेश में राष्ट्र के बाहरी एवं आंतरिक तत्वों द्वारा राष्ट्र को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।इसके जवाब में देश वासियों को संगठित होना जरूरी है।बड़ी संख्या में लोगों ने अपने -अपने आवास पर या अपने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थल पर सामूहिक रूप से राष्ट्र ध्वज में रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्रधर्म निभाया है।

इस मौके पर शिवजी आर्य,सुधीर सिंह, योगाचार्य धर्मेंद्र आर्य,रविन्द्र आर्य,कैलाश ठाकुर,इंजीनियर विनोद कुमार,अरुण राय समेत कई लोगों ने भी अपने विचार रखे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रध्वज में रक्षा सूत्र बांध कर राष्ट्र सुरक्षा का लिया संकल्प