नासिक में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
महाराष्ट्र के नासिक जिले में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान 9.75 लाख रुपये और नोट छापने में उपयोग होने वाली सामग्री मिली। आरोपियों पर 500 रुपये के जाली नोट बनाने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

नासिक, एजेंसी। महाराष्ट्र के नासिक जिले में नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुये पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्र्यंबकेश्वर तहसील के तालेगांव शिवर स्थित एक बंगले पर छापा मारा और वहां से नोटों के आकार में काटे गए कागजों के बंडल, रसायनिक पदार्थ और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 9.75 लाख रुपये भी बरामद किए, इनमें 500 रुपये के 1,950 असली नोट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नकली नोटों की छपाई में कथित संलिप्तता के आरोप में अमरेश्वर सुधाकर आइठ्ठा, दासरी प्रसाद सत्यई, गोकुल आनंद राव डेट, हिरामण पुंजा डेट और मच्छिंद्र भगवान घनदट को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी 500 रुपये अंकित मूल्य वाले जाली नोट छाप रहे थे। त्र्यंबकेश्वर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

