नशा मुक्ति को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान, दुमका
share

दुमका, प्रतिनिधि।नशा मुक्ति को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित नशा मुक्ति को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित नशा मुक्ति को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आय

नशा मुक्ति को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

दुमका, प्रतिनिधि।एएन कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नशा मुक्ति हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह, गांधीयन विचारधारा के वरीय प्राध्यापक डॉ. नवीन कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार झा एवं डॉ. अन्हद लाल ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं और उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश गांव-गांव तक पहुंचेगा। हम सभी को नशा मुक्त स्वयं, गांव, झारखंड और देश का वाहक बनना है।

मौके पर मयूराक्षी महाविद्यालय रानेश्वर के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु कुमार सिंह, गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. विरेंद्र चंद्र गोराई, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, कर्मचारी लुखिन, देवीलाल, गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। फोटो संख्या 48 नशा मुक्ति की शपथ लेते छात्र-छात्राएं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनशा मुक्ति को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित