नशा मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन : प्राचार्य
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, महिला (एनएसटीआई) कटरा में छह अगस्त से नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान चालू है। यह सितंबर के अंत तक चलेगा, जिसमें लोगों को नशा की हानियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्राचार्य अजय पाल सोमवंशी ने कहा कि नशा मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है।

प्रयागराज। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, महिला (एनएसटीआई) कटरा में छह अगस्त से नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सितंबर आखरी तक चलेगा। अभियान में लोगों को नशा से होने वाली हानि के बारे में जागरूक किया जा रहा है। संस्थान के प्राचार्य अजय पाल सोमवंशी ने कहा की नशे की लत से अच्छे-अच्छे परिवार तबाह हो जाते हैं। नशा मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। इस अभियान में संस्थान के सभी कर्मचारियों और शिक्षकों का योगदान है।


