जीआरएम में 1947 विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति जागरूकता की शपथ
बरेली स्थित जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों की उपस्थिति में एक नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग 1947 विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड ब्रांच में बुधवार को प्रार्थना सभा के दौरान प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों की उपस्थिति में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 1947 विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की शपथ ली। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी पारुल ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उद्देश्यों एवं गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन और सहनशीलता के गुणों को अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया तथा प्रसन्न रहने के अनेक उपाय भी बताए।
युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने जीवन की ऊर्जा को शिक्षा, रचनात्मक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहिए। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत को नशामुक्ति शपथ का प्रमाण पत्र भी भेंट किया। बताया गया कि यह अभियान भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे दस करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने के अभियान का हिस्सा है।


