हरियाणा: हिसार में चार्टर्ड विमान गलत रनवे पर उतरा, बड़ा हादसा टला
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीहरियाणा के हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक चार्टर्ड विमान गलत रनवे पर उतरने से बड़ा हादसा टल गया। विमान में दिवंगत नंद किशोर गोयनका का पार्थिव शरीर और उनके परिवार के पांच सदस्य थे। लैंडिंग के दौरान विमान एक लाइट से हल्के से टकरा गया, लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं।

हिसार, एजेंसी। हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से आया एक चार्टर्ड विमान निर्धारित रनवे के बजाय पुराने रनवे पर उतर गया। विमान दिवंगत नंद किशोर गोयनका का पार्थिव शरीर लेकर आया था, जिसमें उनके परिवार के पांच सदस्य भी सवार थे। हिसार हवाई अड्डे के निदेशक ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान रनवे पर लगी एक लाइट से हल्के रूप से टकरा गया। हालांकि, विमान में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि विमान गलत रनवे पर कैसे उतर गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


