8.43 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
अररिया/सिकटी में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने एक नेपाली नागरिक को 8.43 ग्राम संदिग्ध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार की अगुवाई में की गई। गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सिकटी थाना पुलिस को सौंपा गया।

अररिया/सिकटी, एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक को 8.43 ग्राम संदग्धि स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के अगुवाई में की गई।
संयुक्त अभियान की जानकारी
एसएसबी के सहायक कमांडेंट अमित अहिरवार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बाह्य सीमा चौकी मज़रख एवं सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अमगाछी पंचायत भवन के निकट, सीमा स्तंभ संख्या 165 से करीब 2.5 किलोमीटर दक्षिण संयुक्त गश्त एवं जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक ऑटो-रक्शिा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान छिपाकर रखा गया 8.43 ग्राम संदिग्ध स्मैक, पैकिंग सामग्री सहित, बरामद हुआ। बरामद पदार्थ का डीडी किट से परीक्षण करने पर स्मैक के लिए सकारात्मक परिणाम मिला। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार नेपाली नागरिक की आवाजाही भारत से नेपाल की ओर होने की जानकारी सामने आई।
कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार व्यक्ति और बरामद संदिग्ध मादक पदार्थ को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सिकटी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। संयुक्त अभियान में एसएसबी की ओर से निरीक्षक सामान्य गंगा राम, सहायक उपनिरीक्षक सामान्य मनोहर सिंह, मुख्य आरक्षी सा चंद्र देव एवं आरक्षी सा गुन्टाका वेंकटेश्वरलु सहित सिकटी थाना पुलिस की टीम शामिल रही।


