राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर मिला पुरस्कार
हिन्दुस्तान, हरदोई
राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर मिला पुरस्कारराजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर मिला पुरस्कारराजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर मिला पुरस्कार

हरदोई। संघ की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यान्वयन के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति नराकास को वर्ष 2025-26 का ‘प्रशंसनीय पुरस्कार’ मिला है। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग, भारत सरकार की ओर से यह सम्मान मुंबई में आयोजित राजभाषा सम्मेलन में प्रदान किया गया। नराकास हरदोई के अध्यक्ष एवं बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक किरण पाठक और सदस्य सचिव डॉ. कन्हैया लाल ने संयुक्त रूप से पुरस्कार ग्रहण किया। यह सम्मान हरदोई जिले में स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और बैंकों में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयी कार्यों में इसके निरंतर प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए समिति के प्रयासों के लिए दिया गया है।


