नंदा गौरा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक
हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत में नंदा गौरा योजना के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कन्या शिशु के जन्म पर 11 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अविवाहित बालिकाओं को स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश पर 51 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। आवेदन जन्म के छह माह के भीतर करना जरूरी है।

चम्पावत। नंदा गौरा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी बृजवाल ने बताया कि 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। बताया कि कन्या शिशु के जन्म पर 11 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली अविवाहित बालिकाओं को 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। बताया कि बालिका के जन्म से छह माह के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।


