नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 18 सितंबर से 15 अक्टूबर तक जिले में नमो सेवा - अनकही कहानियां नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। इसका लक्ष्य पीएम के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और योजनाओं को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से गांव-गांव पहुँचाना है। छात्र इस मनोरंजक प्रस्तुति का आनंद उठाते हैं।

पडरौना, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 18 सितम्बर से 15 अक्टूबर के मध्य जिले मे नमो सेवा -अनकही कहानियां नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां विभिन्न स्कूल, कॉलेज चौराहों आदि जगहों पर आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री द्वारा 25 वर्षों के सेवा कार्य, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में आएं बदलाव की कहानी को सरल, भावनात्मक, संगीतपूर्ण नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से गांव गांव तक पहुंचाना है।जिले मे प्रदेश से आए 14 उत्कृष्ट नाट्य कलाकारों द्वारा फ़ाज़िलनगर विधानसभा के नारयणपुर कोठी स्थित जीतेन्द्र स्मारक इंटर कालेज में छात्र -छात्राओं के मध्य नाट्य मंचन कर बेहतर प्रस्तुति प्रस्तुत किया गया।
बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने इस मनमोहक प्रस्तुति का आनंद लेते हुए क्विज़ प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अभियान के जिला संयोजक जिला मंत्री धनंजय राय, प्रधानाचार्य दिलीप सिंह, विधानसभा के सहसंयोजक जसबीर सिंह एवं अन्य शिक्षकों की देख रेख में संपन्न हुआ।

