Biharsharif News: 54वीं नेहरू बालक अंडर-17 हॉकी चयन प्रतियोगिता में नालंदा चैंपियन

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

Biharsharif News: भोजपुर उपविजेता, वैशाली ने हासिल किया तीसरा स्थान 54वीं नेहरू बालक अंडर-17 हॉकी चयन प्रतियोगिता में नालंदा चैंपियन 54वीं नेहरू बालक अंडर-17 हॉकी चयन प्रतियोगिता में नालंदा चैंपियन

Biharsharif News: 54वीं नेहरू बालक अंडर-17 हॉकी चयन प्रतियोगिता में नालंदा चैंपियन

Biharsharif News: भोजपुर उपविजेता, वैशाली ने हासिल किया तीसरा स्थान राजगीर खेल अकादमी में दो दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन फोटो : राजगीर खेल-राजगीर खेल परिसर में गुरुवार को हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बनी नालंदा की टीम। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजगीर खेल अकादमी में बुधवार और शुक्रवार को 54वीं नेहरू बालक अंडर-17 हॉकी चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नालंदा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। भोजपुर उपविजेता बना तो वैशाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बिहार की टीम में किया जाएगा।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। नालंदा की टीम ने बेहतरीन टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए दूसरी टीमों पर बढ़त हासिल किया। फाइनल में नालंदा व भोजपुर के बीच कांटे की टक्कर हुई। इसमें नालंदा ने भोजपुर को हराकर चैम्पियन का खिताब हासिल किया। आयोजन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी तकनीकी क्षमता, खेल कौशल, फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को भी ध्यान में रखा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: 54वीं नेहरू बालक अंडर-17 हॉकी चयन प्रतियोगिता में नालंदा चैंपियन