गतका चैम्पियनशिप में नालंदा के खिलाड़ियों का जलवा
दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन गतका चैम्पियनशिप में नालंदा के खिलाड़ियों का जलवा गतका चैम्पियनशिप में नालंदा के खिलाड़ियों का जलवा

दो खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन फोटो : नालंदा03-नालंदा के निजी स्कूल में शुक्रवार को गतका प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ शिक्षक। नालंदा, निज संवाददाता। पटना में आयोजित छठी राज्यस्तरीय गतका चैम्पियनशिप में नालंदा के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शुक्रवार को शिवम रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। अंडर-11 बालिका वर्ग में वैष्णवी चंद्रा ने वैशाली की खिलाड़ी को कड़े मुकाबले में हराकर कांस्य पदक जीता। वउत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर वैष्णवी चंद्रा (अंडर-11) और मोहित कुमार (अंडर-19) का चयन आगामी राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
अंडर-19 में बाबुल कुमार तथा अंडर-14 वर्ग में निशांत मिश्रा, आदित्य गुप्ता, शिवम वर्मा, औनिक रंजन व राज कुमार ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सभी खिलाड़ियों ने कोच शालिनी रंजन और विकास सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। प्रिंसिपल प्रो. कुमार आनंद ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। (नालंदा से प्रमोद चंद्र झा)


