नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन का मौका, 8 अक्टूबर तक अंतिम अवसर

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

नालंदा खुला विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन जारी है। 8 अक्टूबर संभावित अंतिम तिथि है। छात्रों से जल्द से जल्द नामांकन लेने की अपील की गई है। एमसीए पाठ्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को भी समय पर प्रवेश लेने के लिए कहा गया है। महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को शुल्क में 25% छूट मिलेगी।

नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन का मौका, 8 अक्टूबर तक अंतिम अवसर

नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन का मौका, 8 अक्टूबर तक अंतिम अवसर सभी पुराने पाठ्यक्रमों में नामांकन जारी, एमसीए के चयनित अभ्यर्थी भी समय पर लें प्रवेश बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।

महत्वपूर्ण सूचना

नालंदा खुला विश्वविद्यालय के सत्र 2026-27 में नामांकन लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विश्वविद्यालय में पूर्व से संचालित सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। 8 अक्टूबर संभावित अंतिम विस्तारित तिथि बतायी गयी है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों से जल्द से जल्द नामांकन लेने की अपील की गयी है।

एमसीए पाठ्यक्रम में नामांकन

एमसीए पाठ्यक्रम में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों ने पहले रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा था। इसके बाद 25 और 26 सितंबर को पटना स्थित मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय में नालंदा खुला विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मैसेज भेजकर इसकी सूचना दे दी गयी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों से विशेष रूप से अपील की है कि वे 8 अक्टूबर से पहले नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर लें। निर्धारित तिथि तक नामांकन नहीं लेने पर चयनित होने के बावजूद प्रवेश का अवसर समाप्त हो सकता है।

महिलाओं व ट्रांसजेंडर को छूट

महिलाओं व ट्रांसजेंडर को 25 फीसदी शुल्क छूट : विश्वविद्यालय की पूर्व व्यवस्था के अनुसार महिलाओं और ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को सभी पाठ्यक्रमों के शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। विश्वविद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

सामान्य प्रश्न

✦नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन की अंतिम तिथि कब है?−
नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन का मौका, 8 अक्टूबर तक अंतिम अवसर