नजीबाबाद ताइक्वांडो ट्रेनिंग अकादमी रही अव्वल
हिन्दुस्तान, बिजनौर
नजीबाबाद ताइक्वांडो ट्रेनिंग अकादमी ने आईएमटी यूनिवर्सिटी, मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण एवं 5 रजत पदक जीतकर पहले स्थान पर पहुंच गई। इस प्रतियोगिता में अद्विक, रोहन वर्मा, दर्शित, दक्ष सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि अकादमी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नजीबाबाद ताइक्वांडो ट्रेनिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने आईएमटी यूनिवर्सिटी, मेरठ में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण एवं 5 रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ी अद्विक, रोहन वर्मा, दर्शित, दक्ष, वंश प्रजापति, यशस्वी, तरुण वर्मा, अश्वत, तरुण, विराट चौधरी, वैष्णवी, रितिका एवं अवंतिका ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं गुंजन, हर्षित, वंश कुमार, लक्ष्य गौतम एवं कृतज्ञ पाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। 13 स्वर्ण और 5 रजत पदकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करना नजीबाबाद ताइक्वांडो ट्रेनिंग अकादमी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

