ऑरेंज अलर्ट के चलते आज स्कूल-आंगनबाड़ी में छुट्टी
हिन्दुस्तान, नैनीताल
नैनीताल। मौसम विभाग की ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के कारण आज सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि शिक्षकों और स्टाफ के लिए भी अवकाश होगा। हालांकि, यह आदेश आवासीय विद्यालयों पर लागू नहीं होगा।

नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के चलते नैनीताल जिले में आज बुधवार को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा एक से 12 तक) समेत आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/शिक्षकगण एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। हालांकि ये आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं एवं विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।


