डीएसबी परिसर में 'मिशन ग्रीन' के तहत पौधारोपण

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल के डीएसबी परिसर में 'मिशन ग्रीन' के तहत रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में एस्ट्रो टेरोलॉजिस्ट नंदिता पांडे ने भाग लिया और विभिन्न पौधे जैसे बुरांस, बांज और देवदार लगाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करता है।

डीएसबी परिसर में 'मिशन ग्रीन' के तहत पौधारोपण
डीएसबी परिसर में 'मिशन ग्रीन' के तहत पौधारोपण

नैनीताल l डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा 'मिशन ग्रीन' के अंतर्गत रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की एलुमनी एवं प्रसिद्ध एस्ट्रो टेरोलॉजिस्ट नंदिता पांडे ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया। नंदिता पांडे ने बुरांस, बांज, देवदार और पदम के पौधे रोपे। उल्लेखनीय है कि नंदिता पांडे एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक, सलाहकार और प्रेरक वक्ता हैं। उन्होंने 1994 में कुमाऊं विश्वविद्यालय से एमएससी जियोलॉजी में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी। इस अवसर पर नंदिता पांडे ने कहा, "प्रकृति का हरित होना हम सबको जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करेगा। पौधे उत्सर्जित कार्बन का अवशोषण करते हैं, इसलिए पौधारोपण जीवन का श्रेष्ठ कार्य है।"

विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा, "पौधे लगाना युवाओं के लिए प्रेरक ही नहीं बल्कि प्रकृति को समझने का अवसर भी है। इससे प्रकृति में हमारी भूमिका सुनिश्चित होती है।" ये पौधे वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल आर्य की ओर से उपलब्ध कराए गए थे। प्रो. तिवारी ने कहा कि सावन माह में पौधारोपण सबसे सकारात्मक समर्पण है। इस दौरान डॉ. मौलश्री जोशी, वसुंधरा, दीपशिखा ओली, आदि मौजूद रहे l

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।