डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को राजभाषा गौरव पुरस्कार
हिन्दुस्तान, नैनीताल
नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें नवी मुंबई में पुस्तक ‘अतीत से वर्तमान तक : नैनीताल का सफर’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।नवी मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में उन्हें उनकी पुस्तक ‘अतीत से वर्तमान तक : नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ के लिए यह सम्मान मिला। पुरस्कार के तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने डॉ. तिवारी को पुरस्कार प्रदान किया। डॉ. तिवारी की उपलब्धि पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी बधाई दी है।


