डीएसबी परिसर : बीए-बीएससी में पहले दिन शुरू नहीं हो सकी दाखिले की प्रक्रिया

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल में कुमाऊं विवि के निर्देशों के बाद स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले दिन बीए और बीएससी में कोई छात्र शामिल नहीं हुआ। बीएससी की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है, जिसमें गणित और बायो वर्ग में 160-160 छात्रों की सूची है। वाणिज्य विभाग में पांच छात्रों ने प्रक्रिया पूरी की।

डीएसबी परिसर : बीए-बीएससी में पहले दिन शुरू नहीं हो सकी दाखिले की प्रक्रिया

नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के निर्देशों के बाद डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन डीएसबी परिसर नैनीताल में पहले दिन बीए और बीएससी में एक भी छात्र ने प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। पहले चरण में मेरिट सूची में जगह बनाने वाले छात्रों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज जमा कराने हैं। विज्ञान वर्ग के प्रवेश प्रभारी डॉ. संतोष जोशी ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर बीते बुधवार को बीएससी की मेरिट सूची जारी नहीं हो पाई थी। इस कारण प्रवेश कमेटी को इंडेक्स नहीं मिला। शुक्रवार को प्रवेश कमेटी को इंडेक्स जारी किया गया है। पहली मेरिट का इंडेक्स 977 गया है। इसके आधार पर गणित वर्ग और बायो वर्ग में 160-160 छात्र-छात्राओं की सूची जारी की गई है। सभी चयनित छात्रों को ईमेल भेज दिए गए हैं। बीएससी की प्रवेश प्रक्रिया अब सोमवार से शुरू की जाएगी। वहीं, बीए की प्रवेश प्रभारी डॉ. छवि आर्या ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहली मेरिट में 70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। बता दें कि डीएसबी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में इस बार 1500 से अधिक सीटों पर दाखिले दिए जाने हैं。

वाणिज्य में प्रवेश प्रक्रिया

वाणिज्य में पांच छात्रों ने प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी की

डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग में शुक्रवार से पहले सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। पहली मेरिट में 114 छात्र-छात्राओं को जगह मिली है, जिनमें से पांच ने पहले दिन प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी की। वाणिज्य विभाग के डॉ. विनोद जोशी ने बताया कि प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इसके अनुसार 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ही पहले चरण में प्रवेश दिया जाएगा। सभी आवेदकों को मेरिट सूची ई-मेल के माध्यम से भेज दी गई है। शुक्रवार को परिसर में दोपहर 3 बजे तक प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी की गईं। प्रथम मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया के लिए तीन दिन का समय दिया गया है l

प्रश्नोत्तरी

क्या नैनीताल में बीए और बीएससी के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है?
हाँ, नैनीताल में कुमाऊं विवि के निर्देशों के बाद बीए और बीएससी के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsडीएसबी परिसर : बीए-बीएससी में पहले दिन शुरू नहीं हो सकी दाखिले की प्रक्रिया