दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल की जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपियों - राजू सागर और पूरन सागर - को जिले से छह महीने के लिए निकालने का आदेश दिया है। दोनों पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता शामिल हैं।

दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

नैनीताल । जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। राजू सागर पुत्र स्व. रामकुमार, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़, थाना मुखानी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के सात प्रकरण व गुंडा नियंत्रण अधिनियम का एक प्रकरण दर्ज है। वहीं, पूरन सागर पुत्र स्व. रामकुमार, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़, थाना मुखानी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के चार प्रकरण और भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 एवं 506 के अंतर्गत एक प्रकरण दर्ज है।इन सभी मामलों में उपलब्ध आपराधिक अभिलेखों एवं कानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दोनों आरोपियों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत छह माह की अवधि के लिए नैनीताल जिले की सीमा से निष्कासित करने के आदेश पारित किए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर