मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल l यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर शुक्रवार को शहर मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

नैनीताल l यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर शुक्रवार को शहर के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहे। कर्मचारियों ने एसबीआई शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। उत्तरांचल बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण साह ने बताया कि कर्मचारियों की दो मुख्य मांगें हैं, जिनमें परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव और फाइव डे बैंकिंग शामिल है| उन्होंने कहा कि सीनियर एग्जीक्यूटिव स्तर के कर्मचारियों को इंसेंटिव दिया जा रहा है, लेकिन निचले स्तर के कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है, जो सरासर अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल की जाएगी और फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

प्रदर्शन में अभिषेक अधिकारी, रमेश बिष्ट, शिखर साह, राधा खनका, लीला आर्या, ममता बजावल, प्रियंका पंत, संजय बोरा, कमल गोस्वामी अतुल साह, अंकित सिंह, विनोद वाल्मीकि, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे l

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन