मरीजों को मिल रही खुशबूदार ऑक्सीजन
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नागपुर के अस्पताल में मरीजों को खुशबूदार ऑक्सीजन दी जा रही है। यह पहल मरीजों के अनुभव को बेहतर बनाने और उपचार को आरामदायक बनाने के लिए शुरू की गई है। सुगंधित ऑक्सीजन लेने से मरीजों को ताजगी, तनाव में कमी और बेहतर मूड का अनुभव होता है।

ऑक्सीजन में घुली खुशबू सबको भाई नागपुर, एजेंसी। नागपुर में मरीजों को सामान्य के बजाय खुशबूदार (एरोमा) ऑक्सीजन दी जा रही है।अस्पताल में भर्ती मरीजों का अनुभव बेहतर बनाने और उनके इलाज को अधिक आरामदायक बनाने के उद्देश्य से यह विशेष पहल शुरू की गई है। अक्सर अस्पतालों में आईसीयू या वार्ड का माहौल और ऑक्सीजन मास्क की गंध मरीजों में घबराहट पैदा कर देती है। डॉक्टरों का मानना है कि इस सुगंधित ऑक्सीजन से मरीजों को सांस लेने में ताजगी महसूस होती है, तनाव कम होता है और मूड बेहतर रहता है।


