नाग देवता को दूध-लावा अर्पित कर मांगा आशीष
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में नागपंचमी पर्व पर नाग देवता की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दान किया और विभिन्न शिवालयों में दर्शन किए। कई लोग व्रत रखकर श्लोक पाठ में लगे रहे। नागकूप में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें थीं, जबकि पारंपरिक मेले जैसा माहौल बना रहा।

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शिव, अमृत और सिद्ध योग से परिपूर्ण नागपंचमी पर्व सोमवार मनाया गया। सनातनी परिवारों में नाग देवता का पूजन-अर्चन कर उनसे कल्याण का आशीष मांगा गया। बढ़े हुए जलस्तर के बावजूद स्थानीय लोगों ने गंगा स्नान के बाद दान किया। फिर विश्वनाथ मंदिर सहित काशी के विभिन्न शिवालयों में दर्शन-पूजन किया। आस्थावानों ने सपेरों की बीन और डमरु पर झूमते-लहराते नागदेवता का पूजन किया। किसी ने दूध-लावा तो किसी ने दूध-केला चढ़ाया। धूप-दीप से आरती उतारी और शीश झुकाकर नमन किया। श्रद्धालुओं ने जीवन में मंगल कामना की। हालांकि सड़कों पर बहुत कम ही सपेरे दिखे। आस्थावानों ने अपने घरों के दरवाजों पर नागदेवता के चित्र भी चिपकाए। किसी ने पंचमी का व्रत रखा तो श्रद्धालु मंदिर-मंदिर श्लोक पाठ में भी मगन रहे।
नागेश्वर महादेव की पूजा
सामान्य प्रश्न
✦नागपंचमी पर्व में श्रद्धालुओं ने क्या किया?−
श्रद्धालुओं ने नाग देवता का पूजन-अर्चन किया और गंगा स्नान के बाद दान दिया।
✦नागेश्वर महादेव की आरती कब उतारी गई?+
✦नागकूप के पास का माहौल कैसा था?+

