नाग पंचमी पर घरों व मंदिरों में हुई नाग देवता की पूजा
सीतामढ़ी में नागपंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में शिवलिंग का दुग्धाभिषेक किया और महिलाएं अपने घरों में पूजा-अर्चना की। गोबर से चौखटा बनाकर नाग देवता का चित्र बनाया गया। विशेष पूजा के द्वारा काल सर्प दोष से मुक्ति पाने का प्रयास किया गया।

सीतामढ़ी। जिले में नागपंचमी का पर्व सोमवार को पूरी श्रद्धा एवम आस्था के साथ मनाया गया।मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। महिलाओं ने अपने घरों में कुल देवता के समक्ष लावा व दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना की। गांवों में महिलाओं ने घरों की बाहरी दीवारों पर गोबर का घेरा लगाते मुख्य दरवाजे तक नाग देवता का चित्र बनाया। पुनौरा धाम जानकी मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने बताया कि मंदिर में स्थित शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। अन्हारी धाम स्थित बाबा अदभूतनाथ महादेव मंदिर के पुजारी रौशन झा ने बताया कि नागपंचमी पर काल सर्प दोष से छुटकारे के लिए विशेष पूजा अर्चना की।
हर्षोल्लास से मना नागपंचमी का पर्वसुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के हिन्दु समुदाय के लोगों द्वारा सोमवार को नागपंचमी का पूर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नागपंचमी पर्व के अवसर पर घरों के चारों ओर गाय के गोबर से चौखटा गया।रात्रि में नाग बाबा को दूध,लावा चढ़ाकर श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गयी।


