नाग पंचमी पर घर-घर हुई नाग देवता की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना
हिन्दुस्तान, रुडकी
लक्सर, खानपुर और सुल्तानपुर क्षेत्र में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दूध, जल, फूल और प्रसाद चढ़ाकर नाग देवता की पूजा की। इस दिन को हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है, जो परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।

लक्सर, संवाददाता। लक्सर, खानपुर और सुल्तानपुर क्षेत्र में सोमवार को नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और मंदिरों में नाग देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर दूध, जल, फूल और प्रसाद चढ़ाया। पंडित संदीप भारद्वाज शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार पर नाग दोष और नकारात्मक प्रभावों से बचाव की मान्यता है। साथ ही सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए भी यह पर्व महत्वपूर्ण माना जाता है।


