आज सुर-ताल से गूंजेगी धर्मनगरी, नाद गंगा संगीत महोत्सव

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

हरिद्वार। धर्मनगरी में शुक्रवार को भारतीय संगीत की सुर और ताल की अनूठी प्रस्तुति देखने को मिलेगी। स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में दो अक्तूबर को ‘नाद

आज सुर-ताल से गूंजेगी धर्मनगरी, नाद गंगा संगीत महोत्सव

धर्मनगरी में शुक्रवार को भारतीय संगीत की सुर और ताल की अनूठी प्रस्तुति देखने को मिलेगी। स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में दो अक्तूबर को ‘नाद गंगा संगीत महोत्सव-2026’ आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मृदंग संस्थान की ओर से होने वाला महोत्सव मृदंग महर्षि स्वामी पागलदास डॉ. रामशंकर दास की पुण्य स्मृति को समर्पित रहेगा। महोत्सव का मुख्य आकर्षण अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता होगी। इसमें देशभर से कलाकार और संगीत प्रेमी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भारतीय संगीत की विभिन्न विधाओं के साथ सुर और ताल की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। आयोजन सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम आठ बजे तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संगीत और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान संगीत प्रेमियों को देश की समृद्ध संगीत परंपरा से जुड़ी प्रस्तुतियां देखने-सुनने का अवसर मिलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआज सुर-ताल से गूंजेगी धर्मनगरी, नाद गंगा संगीत महोत्सव