पटोरी: वाया नदी किनारे मिले शव की हुई पहचान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, समस्तीपुरसमस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में पिछले बुधवार को बरामद अज्ञात किशोरी के शव की पहचान दीपा कुमारी (17) के तौर पर हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि परिवार के लोग फरार हैं। किशोरी के प्रेम प्रसंग की बातें चल रही हैं, लेकिन सच्चाई की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में वाया नदी गुरुगामा घाट के किनारे गत बुधवार की शाम बरामद अज्ञात किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। शुक्रवार को शव का मेडिको लीगल परीक्षण किया गया। पटोरी पुलिस ने शीतगृह में 72 घंटे के लिए शव को सुरक्षित रखने का आवेदन दिया। शव की पहचान थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी लखन राय की पुत्री दीपा कुमारी (17) के तौर पर किये जाने का दावा किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतका के घर पर ताला लगा है। परिवार के लोग फरार हैं। बताया जाता है कि किशोरी का प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसके वो अचानक घर से गायब हो गई। इसके बाद शव नदी किनारे मिला। क्षेत्र के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि सच्चाई का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से हो सकेगा।


