घर से गायब व्यक्ति का शव शनिवार को पोखर से हुआ बरामद

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

जंदाहा प्रखंड के नारी खुर्द गांव स्थित पोखर के पानी में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक का नाम अरुण महतो है और वह करीब 60 वर्ष के थे। वे शुक्रवार शाम से गायब थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।

घर से गायब व्यक्ति का शव शनिवार को पोखर से हुआ बरामद

जंदाहा, संवाद सूत्र। जंदाहा प्रखंड के तीसीऔता थाना क्षेत्र के नारी खुर्द पंचायत के नारी खुर्द गांव स्थित पोखर के पानी से बीते शुक्रवार के शाम से अपने घर से गायब एक व्यक्ति का शव शनिवार की सुबह बरामद किया गया है। मृतक नारी खुर्द निवासी अरुण महतो उम्र करीब 60 वर्ष बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि अरुण महतो अपने घर से शुक्रवार की शाम करीब 4 से गायब थे।

घटनाक्रम

देर रात तक उन्हें घर वापस नहीं आने पर परिजनों द्वारा अपने स्तर से खोजबीन किया गया था। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसी दौरान शनिवार के सुबह गांव स्थित पोखर के पानी में स्थानीय लोगों द्वारा उनका शव देखा गया। जिसकी सूचना जंगल में आग की तरफ फैल गई तथा परिजनों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ पोखर के पास जमा हो गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी लिया।

पुलिस की कार्रवाई

वहीं स्थानीय थाना पुलिस द्वारा पोखर में जिस स्थल के पास शव था उसकी घेराबंदी कर दी गई तथा एफएसएल की पुलिस टीम को बुलाया गया। एफएसएल की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच जांच हेतु घटनास्थल से सैंपल ली है। तत्पश्चात पुलिस की मौजूदगी में पोखर से पुलिस के सहयोग से शव निकाला गया। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है।

परिवार की ओर से जानकारी

इस मामले में मृतक के पुत्र नरेश महतो द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनके पिता अरुण महतो शुक्रवार की शाम से अपने घर से गायब थे। जिसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच शनिवार के सुबह स्थानीय लोगों द्वारा पोखर में उनका शव होने की सूचना मिली। आम चर्चाओं के अनुसार जिस पोखर के पानी से उनका शव बरामद किया गया है। उस पोखर में उतनी ज्यादा पानी नहीं है। जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर विभिन्न तरह की चर्चा की जा रही है। वहीं पुलिस इस मामले में अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल में लगी है। हाजीपुर-13-सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन। -प्रभात ठाकुर

सामान्य प्रश्न

✦अरुण महतो का शव कहाँ से बरामद हुआ?−
अरुण महतो का शव गांव स्थित पोखर के पानी से बरामद हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsघर से गायब व्यक्ति का शव शनिवार को पोखर से हुआ बरामद