लापता तीन वर्षीय मासूम की तलाश जारी

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

बिलासपुर में रहस्यमय तरीके से लापता हुए तीन वर्षीय बच्चे, कार्तिक, की तलाश चौथे दिन भी जारी है। उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज की है, जिसके अनुसार बच्चा दुकान से चाकलेट खरीदकर लौटा नहीं। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले हैं और अपहरण की संभावना पर जांच कर रही है।

लापता तीन वर्षीय मासूम की तलाश जारी

बिलासपुर। रहस्यमय ढंग से लापता हुए मासूम की तलाश चौथे दिन भी जारी रही। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बच्चें का अपहरण करने वाले को तलाश किया। ज्ञात हो कि, संतनगर कालोनी के निवासी विकास कुमार द्वारा दर्ज रिपोर्ट में कहा कि शुक्रवार की देर शाम वह अपने साढ़े तीन साल के बेटे कार्तिक को लेकर कपड़े लेने के लिए हंस विहार वाले मकान पर गए थे। इसी बीच उसका पुत्र कार्तिक दुकान से खाने की कोई चीज लाने की जिद करने लगा। काफी देर तक जब कार्तिक वापस नहीं लौटा, तो चिंतित पिता ने दुकान पर जाकर पूछताछ की।

दुकानदार ने बताया कि बच्चा रुपये देकर तुरंत चाकलेट लेकर वहां से चला गया था। इसके बाद स्वजन बच्चे को आसपास, पूरे मुहल्ले और अपनी तमाम रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह से मुलाकात कर उन्हें घटनाक्रम से अवगत करवाया। साथ ही तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलापता तीन वर्षीय मासूम की तलाश जारी