Agra News: कैंटर में चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: अछनेरा थाना क्षेत्र के रायभा टोल प्लाजा के पास रविवार को एक कैंटर चालक देवेंद्र राठौर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन की खिड़की से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Agra News: कैंटर में चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला

Agra News: अछनेरा थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाईपास स्थित रायभा टोल प्लाजा के पास रविवार दोपहर कैंटर चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन की खिड़की से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। कैंटर मथुरा की ओर से ग्वालियर की तरफ जा रही थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत कैंटर चालक की पहचान देवेंद्र राठौर (30) पुत्र जीवराम राठौर, निवासी देहट थाना, देहट (ग्वालियर) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक का शव कैंटर की खिड़की से तिरपाल बांधने के रस्से से लटका मिला। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना अछनेरा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चालक ने क्यों आत्महत्या का कदम उठाया। वहीं अछनेरा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।