रवि मुर्मू की मौत की गुत्थी तीसरे दिन भी अनसुलझी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
गुणघासा गांव निवासी नाबालिक रवि मुर्मू की मौत के मामले में शव मिलने के तीसरे दिन भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पिता ने हत्या की आशंका जतायी है।

गुणघासा गांव निवासी नाबालिक रवि मुर्मू की मौत के मामले में शव मिलने के तीसरे दिन भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग को लेकर परेशान होने की बात सामने आयी
पुलिस सूत्रों की जानकारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रवि का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में युवती के किसी दूसरे युवक के साथ संबंध होने की जानकारी मिलने के बाद रवि मानसिक रूप से परेशान था। बताया जा रहा है कि उसने इस संबंध में अपने कुछ दोस्तों से भी बातचीत की थी। पुलिस इस बिंदु को भी जांच में शामिल कर रही है।
पिता की हत्या की आशंका
इधर, रवि के पिता लगातार हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक हत्या के पीछे किसी स्पष्ट कारण या किसी व्यक्ति पर संदेह की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। इससे पुलिस के सामने मौत की वजह को लेकर कई सवाल बने हुए हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रवि की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

