रामनगर की कोसी में तैरता मिला युवक का शव

हिन्दुस्तान, रामनगर
Follow us on Google News
share

रामनगर की कोसी में तैरता मिला युवक का शव रामनगर की कोसी में तैरता मिला युवक का शव रामनगर की कोसी में तैरता मिला युवक का शव रामनगर की कोसी में तैरता मि

रामनगर की कोसी में तैरता मिला युवक का शव

रामनगर। नए बाईपास पुल के समीप मंगलवार को कोसी नदी में एक अज्ञात युवक का शव पानी में उतराता हुआ मिला। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि कोसी नदी में एक युवक का शव मिलने से सूचना मिली। पुलिस टीम ने आस-पास के लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला और शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चिकित्सकों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी गई है। बताया कि आस-पास की चौकियों और थानों में मृतक की फोटो भी भेजी गई है। मृतक की जेब से लालकुआं-रामनगर रेलवे के टिकट और तीन हजार रुपये मिले हैं।

शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।