सुरजपुर और रबूपुरा में दो लोगों के शव मिले

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर और रबूपुरा क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों के शव मिले हैं। सूरजपुर में 20 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान मिला, जबकि रबूपुरा में 28 वर्षीय युवक का शव पाया गया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है और पहचान की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या या आत्महत्या का कारण स्पष्ट होगा।

सुरजपुर और रबूपुरा में दो लोगों के शव मिले

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर और रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की टीम दोनों शवों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सूरजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को क्राउन प्लाजा होटल के पास करीब बीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल के पास एक खंडहरनुमा मकान है, जहां कुछ लोग बैठकर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक दीवार फांदते समय ऊपर से गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई हो।वहीं,

थाना रबूपुरा क्षेत्र के अनवरगंज गांव के पास करीब 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अधिक मात्रा में मादक पदार्थ के सेवन से युवक की मौत हुई है। पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों शवों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शव की पहचान के बाद हत्या या आत्महत्या का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।