दुष्कर्म में केस दर्ज होने के बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हंगामा

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर के मिलक में दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटों बाद 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।

दुष्कर्म में केस दर्ज होने के बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हंगामा

रामपुर के मिलक में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटे बाद आरोपी 21 वर्षीय युवक का शव मंगलवार देर शाम संदिग्ध हालत में गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाकर शव दोबारा गांव लाने की मांग शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने शव परिजनों को दिखाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के भैसोड़ी गांव की है। ग्रामीणों के मुताबिक गौरव का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था और युवक पर युवती के परिजनों ने जानलेवा हमला किया था। बाद में संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। मंगलवार को युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गौरव समेत उसके पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था。

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें प्रताड़ित किया। देर शाम गौरव का शव घर के पास गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस के सामने हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस का कार्य

मामले की जानकारी पर सीओ प्रीतम पाल सिंह और कोतवाली प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने शव देखे बिना भेजे जाने का विरोध किया। परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस शव को दोबारा गांव लेकर पहुंची। परिजनों को शव दिखाने और उनकी संतुष्टि के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

युवक के परिजनों ने युवती के परिवार पर युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने और हत्या करने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि गौरव आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था और इसके लिए मेहनत कर रहा था। परिजनों के मुताबिक उसका युवती से संबंध पहले ही खत्म हो चुका था।

चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा

सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों की ओर से गौरव समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को गौरव की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गौरव की मौत के बाद किन-किन परिजनों ने हंगामा किया?
परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस के सामने हंगामा शुरू कर दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुष्कर्म में केस दर्ज होने के बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हंगामा