दिल्ली से घर लौट रहे युवक का डीएफसी रेललाइन पर मिला शव
मांडा। दिल्ली से घर लौट रहे युवक का सिर धड़ से अलग शव दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के दिघिया बाजार के समीप रेलमार्ग पर मिला । मौत की जानकारी पर पहुंच पुल
दिल्ली से घर लौट रहे युवक का सिर धड़ से अलग शव दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के दिघिया बाजार के समीप रेलमार्ग पर मिला। मौत की जानकारी पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन प्रयागराज भेजा। मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी के समीप बुधवार सुबह दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के डीएफसी रेल लाइन पर एक युवक का सिर धड़ से अलग शव सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा, तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने युवक के जेब में पड़े आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
युवक की पहचान मांडा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी 20 वर्षीय आशू कुमार, पुत्र राधेकृष्ण के रूप में हुई है। राधेकृष्ण राजमिस्त्री हैं। परिजनों के अनुसार एक सप्ताह पहले आशू कुमार घर से दिल्ली अपने प्राइवेट काम पर गये थे। दिल्ली में ही उसे जानकारी मिली कि दिघिया बाजार में स्थित उसके रिश्तेदारी के एक किशोरी की बीमारी से मौत हो गई। दिल्ली से ट्रेन से प्रयागराज तक आने के बाद आशू कुमार बस से दिघिया आया और किशोरी के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उसके बाद बीती रात दिघिया से अपने घर के लिए निकला, लेकिन उसका शव रेलमार्ग के डीएफसी लाइन पर सिर धड़ अलग अलग बुधवार सुबह मिला। दो दिन से उसका मोबाइल बंद होने से परेशान उसके पिता राधेकृष्ण मंगलवार को उसका पता करने दिल्ली गए थे, लेकिन दिल्ली पहुंचते ही बुधवार सुबह बेटे के मौत की उनको दिल्ली में जानकारी दी गई। वे दिल्ली से लौटकर प्रयागराज आ रहे हैं। आशू कुमार पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके मौत की सूचना पर उसकी मां राधा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर थानाध्यक्ष मांडा कुलदीप शर्मा ,चौकी इंचार्ज दिघिया अक्षय सिंह भदौरिया पुलिस कर्मियों संग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु यसआरयन प्रयागराज भेजा। घटना को लेकर राजापुर गांव में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। मामले में थानाध्यक्ष मांडा कुलदीप शर्मा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यसआरयन प्रयागराज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है।


