शादी में गए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

उजियारपुर के सैदपुर गांव में एक युवक अर्जुन कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हुई। परिवार शादी समारोह में था और अर्जुन घर पर अकेला था। परिवार ने वापस आकर उसे फंदे पर लटका पाया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जाँच शुरू होगी।

शादी में गए युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत

उजियारपुर। थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में रविवार की देर रात एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी। उसकी पहचान राकेश पासवान के पुत्र अर्जुन कुमार (24) के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार मृतक का पूरा परिवार गांव में हो रही एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

मौत की स्थिति

इस दौरान अर्जुन अकेले घर पर था। देर रात जब परिवार घर लौटा तो युवक को फंदे पर झूलता देख भौंचक हो गए। इस बीच उसे फंदा से उतार कर इलाज के लिए सीएचसी उजियारपुर ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल समस्तीपुर ले गए। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

इस बीच नगर थाने की पुलिस की सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने सदर अस्पताल जाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा युवक के फांसी लगाने से हुयी मौत बताया गया है। इस सम्बंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा फांसी पर झूलने के वक्त की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी, जिससे मौके पर उजियारपुर पुलिस नहीं पहुंच सकी।

जाँच का आश्वासन

उन्हें नगर पुलिस के माध्यम से सूचना मिली है। उन्होंने कहा की पोस्टमार्टम के बाद घटना की छानबीन शुरू की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अर्जुन कुमार की उम्र क्या थी?
अर्जुन कुमार की उम्र 24 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।