वेनेजुएला दूतावास ने मर्चेंट नेवी कर्मी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

भलुअनी (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। वेनेजुएला से आए मर्चेंट नेवी कर्मी के शव की पोस्टमार्टम

वेनेजुएला दूतावास ने मर्चेंट नेवी कर्मी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी

भलुअनी (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। वेनेजुएला से आए मर्चेंट नेवी कर्मी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ा समेत अन्य आंतरिक अंग गायब होने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। भारत सरकार के सख्त होने के बाद अब वेनेजुएला दूतावास भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को देवरिया पुलिस से दूतावास के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी मांगी। पुलिस अधिकारियों ने कॉपी मोबाइल वाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध करा दी है। उधर, डीएम मधुसूदन हुल्गी ने राकेश की पत्नी से मोबाइल पर बातचीत की और कंपनी से जुड़ी सभी जानकारियां मांगी। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है。

मृतक का विवरण

भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर (लंगड़ा बाजार) के रहने वाले राकेश चौहान (33) पुत्र रामदेव आठ वर्ष पहले मर्चेंट नेवी में गए। मई माह में उनकी मृत्यु की सूचना आई। इसके बाद परिवार के लोग शव मंगाने में जुट गए। गत 4 जून की रात शव देवरिया लाया गया और डीएम के निर्देश पर पुन: चिकित्सकों की तीन सदस्यीय कमेटी ने वीडियो रिकार्डिंग के बीच पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसंगतियां

राकेश के पिता रामदेव के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव में मस्तिष्क, हृदय, दोनों फेफड़े, लीवर, दोनों गुर्दे, प्लीहा, अग्न्याशय, पेट और आंतें सहित कई प्रमुख आंतरिक अंग नहीं मिले। इसके अलावा थायरायड, हायाइड, लैरिंक्स और ट्रेकिया भी अनुपस्थित थे। शरीर पर गर्दन से जघनास्थि तक लगभग 60 सेंटीमीटर लंबे चीरे पर 22 टांके व एक कान से दूसरे कान तक सिर के पीछे लगभग 20 सेंटीमीटर लंबे चीरे पर 21 टांके लगे मिले। पत्नी रंजना चौहान व पिता रामदेव लगातार डीएम मधुसूदन हुल्गी व एसपी अभिजीत आर शंकर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की गई है।

सरकार की कार्रवाई

इस बीच शुक्रवार को प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद तक यह मामला पहुंचा तो और सक्रियता बढ़ गई। भलुअनी थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि वेनेजुएला दूतावास से पुलिस के अधिकारियों के पास फोन आया था। वहां से देवरिया में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी मांगी गई थी। दूतावास को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी भेज दी गई है। उधर, डीएम ने भी रंजना चौहान से मोबाइल पर बातचीत की। उन्होंने कंपनी में मिलने वाली सुविधा, कंपनी कहां की है, क्या-क्या सुविधाएं और मिलनी चाहिए आदि डिटेल मांगी। रंजना ने डीएम को सभी कागजात उपलब्ध करा दिए हैं।

सामान्य प्रश्न

राकेश चौहान की मृत्यु कब हुई?
राकेश चौहान की मृत्यु मई माह में हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsवेनेजुएला दूतावास ने मर्चेंट नेवी कर्मी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी