देवरिया में पुलिस कस्टडी में गांजा के साथ गिरफ्तार डीसीएम चालक की मौत

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया, निज संवाददाता। जिले के खुखुंदू थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार चालक की

देवरिया में पुलिस कस्टडी में गांजा के साथ गिरफ्तार डीसीएम चालक की मौत

देवरिया, निज संवाददाता। जिले के खुखुंदू थाने में गांजा के साथ गिरफ्तार चालक की अचानक शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए तत्काल पुलिस ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस कस्टडी में डीसीएम चालक की मौत की सूचना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एएसपी आनंद कुमार पांडेय, एएसपी सुनील कुमार कई थानों की पुलिस के साथ खुखुंदू थाने पहुंचे और घंटों प्रकरण में जानकारी ली। उधर पुलिस की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। दोपहर में एसपी भी खुखुंदू थाने पहुंचे।

गिरफ्तारी की वजह

अमरोहा जिले के अमरोहा देहात थाने के ग्राम सोनडाला फरीदपुर निवासी बृजपाल उर्फ विक्की (38) पुत्र कैलाश सिंह डीसीएम चलाने का काम करते थे। शुक्रवार को नूनखार रोड से खुखुंदू पुलिस ने उनके डीसीएम को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से लगभग डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने बृजपाल को हिरासत में ले लिया। शनिवार की सुबह बृजपाल की संदिग्ध परिस्थिति में स्थिति बिगड़ गई। उपचार के लिए तत्काल पुलिस उन्हें लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के लिए निकल गई। लगभग नौ बजे पुलिस लेकर मेडिकल कालेज पहुंची, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज में 8.48 बजे इंट्री दिखाई गई है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी अभी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं।

पुलिस पर आरोप

चाचा ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, प्रकरण की जांच की मांग मृतक चालक के गांव के रहने वाले रिश्ते के चाचा नवनीत कुमार का आरोप है कि वह भी ट्रक चलाने का काम करते हैं। वह चाय की पत्ती लेकर कुशीनगर पहुंचे तो भतीजे की गांजा के साथ पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी करने की सूचना मिली। वह अपने एक चालक दोस्त के रिश्तेदार के साथ बाइक से सुबह खुखुंदू थाने पहुंचे तो पुलिस उनसे उनके भतीजे से मिलने से रोक दिया। कुछ देर बाद सूचना दी गई कि उनकी तबीयत खराब हो गई है, मेडिकल कालेज जाइए। यहां आने पर मेरे भतीजे की मौत की जानकारी मिली। प्रकरण की ठीक से जांच होनी चाहिए। ऐसा लग रहा है कि पुलिस की पिटाई से मेरे भतीजे की मौत हुई है। दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

फोरेंसिक जांच

फोरेंसिक टीम पहुंची, लिया नमूना पुलिस कस्टडी में चालक की मौत की सूचना के बाद एसपी खुद ही गंभीर हो गए। दोनों एएसपी को मौके पर भेजे। साथ ही कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और मौके पर नमूना एकत्रित किया। इसके अलावा सलेमपुर सीओ के साथ ही सीओ सिटी रुद्रपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही अन्य टीमों के साथ मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦बृजपाल कौन था?−
बृजपाल उर्फ विक्की (38) पुत्र कैलाश सिंह डीसीएम चलाने का काम करते थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेवरिया में पुलिस कस्टडी में गांजा के साथ गिरफ्तार डीसीएम चालक की मौत