बेगूसराय में भूसे में छिपाकर बोरे में बंद मिली युवती की सड़ी गली लाश
गढ़पुरा थाना क्षेत्र के राजौर पोखर के पास एक युवती की सड़ी गली अवस्था में लाश मिली है। शव को बोरे में छिपाकर रखा गया था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

गढ़पुरा थाना क्षेत्र के राजौर पोखर के समीप शुक्रवार की रात एक युवती की सड़ी गली अवस्था में लाश मिली है। भूसे के अंदर छिपाकर बोरे में बंद शव मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व लाश वको कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया। शनिवार को सदर अस्पताल के पोस्ट मार्टम रूम के समीप जैसे ही बोरा से शव को बाहर निकाला तो बदबू निकलने से पुलिस कर्मियों की परेशानी देखने लायक थी। पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या कहीं और की गयी हो व शव का ठिकाना लगाने के लिए गढ़ पुराथाना क्षेत्र को चुना है।शव
देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या तीन से चार दिन पहले की गयी हो। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि उसकी हत्या की गयी है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। वह शादी शुदा थी या नाबालिग थी। पुलिस अनुसंधान के बाद ही डेथ मिस्ट्री का खुलासा होगा।
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।


