गोमती नदी के कुंड में मिला क्षत-विक्षत शव
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
खुटार-पुवायां बॉर्डर पर गोमती नदी के कुंड में शनिवार को एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालने में कठिनाई का सामना किया क्योंकि शव कई दिन पुराना और क्षत-विक्षत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान की कोशिशें जारी हैं।

खुटार। खुटार-पुवायां बॉर्डर पर गुटैया पुल के पास गोमती नदी के कुंड में शनिवार को करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। कुंड की गहराई और मगरमच्छ की आशंका के चलते शव निकालने में परेशानी हुई। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था और दुर्गंध आ रही थी। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मामले की जांच जारी है।


