म्यांमार ट्रेनिंग कैंप संबंधी चार्जशीट पर 23 को विचार होगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राउज एवेन्यू कोर्ट ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में एनआईए की चार्जशीट पर विचार के लिए 23 अक्टूबर की तारीख तय की है। आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होकर 21 अक्टूबर को भारत लौटने की सूचना दी। छह यूक्रेनी नागरिक भी मामले में आरोपी हैं।

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप संबंधी चार्जशीट पर 23 को विचार होगा

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में एनआईए की ओर से दाखिल चार्जशीट पर विचार के लिए 23 अक्तूबर की तारीख तय की है। एनआईए की ओर से पेश वकील अमित रोहिला ने अदालत को बताया कि जांच एजेंसी आगे की जांच में हुई प्रगति और पूरक चार्जशीट दाखिल करने की जरूरत के बारे में अदालत को जानकारी देगी। आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक गुरुवार को अदालत में अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ। उसने अदालत को बताया कि भारत लौटने के लिए 21 अक्तूबर की एयर टिकट बुक है और वह उस तारीख को अदालत के समक्ष पेश होगा।

इस मामले में वैनडाइक के अलावा छह यूक्रेनी नागरिक भी आरोपी हैं। यूक्रेनी आरोपियों की ओर से गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने से छूट की अर्जी दाखिल की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsम्यांमार ट्रेनिंग कैंप संबंधी चार्जशीट पर 23 को विचार होगा