तीन कॉलेजों से मांगे गए संबद्धन के दस्तावेज
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार विवि प्रशासन ने राम श्रेष्ठ सिंह कॉलेज, जीएमएचसी कॉलेज और प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज से संबद्धन के सभी दस्तावेज मांगे हैं। विवि ने कहा है कि कॉलेजों को अनुदान राशि प्राप्त करने से पहले ये दस्तावेज जमा करने होंगे। इससे पहले की अनुदान राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी आवश्यक है।

मुजफ्फरपुर, प्रसं बीआरए बिहार विवि प्रशासन ने तीन संबद्ध कॉलेजों को पत्र लिखकर संबद्धन के सारे दस्तावेज मांगे हैं। इसमें राम श्रेष्ठ सिंह कॉलेज चोचहां, जीएमएचसी कॉलेज बगहा और प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज शामिल हैं।विवि प्रशासन का कहना है कि कॉलेजों में अनुदान की राशि लेने से पहले यह दस्तावेज जमा करने जरूरी हैं। विवि प्रशासन ने इन तीनों कॉलेजों से सत्र 2014-17, 2011-14, 2012-15 और 2013-16 के दस्तावेज जमा करने के लिए कहा है। विवि प्रशसन ने कहा है कि सृजित पदों पर ही शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को अनुदान दिया जाएगा। पहले जारी अनुदान राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी मांगा गया है।
इसके अलावा कॉलेजों से शासी निकास और तदर्थ समिति की स्थिति की जानकारी मांगी गई।


