कॉलेज और विभाग छात्रों के आवेदनों को करेंगे अपलोड
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने कॉलेज के प्राचार्य और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट सुधार के लिए आवेदन को पोर्टल पर अपलोड करें। आवेदन की हार्ड कॉपी भी विश्वविद्यालय के काउंटर पर जमा करनी होगी। आवेदन की जांच के बाद कॉलेज और विभाग को ईमेल रिपोर्ट भेजी जाएगी।

मुजफ्फरपुर, प्रसं छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट के सुधार के लिए अब कॉलेज के प्राचार्य और विभागाध्यक्ष छात्रों के आवेदन को पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसका निर्देश विवि के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने जारी किया है। उन्होंने प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे नियम के अनुसार छात्रों के आवेदनों को अनुमोदित कर पोर्टल पर अपलोड करें। आवेदन की हार्ड कॉपी भी विवि के काउंटर पर जमा करनी है। विवि प्रशासन आवेदन की जांच करेगा और आवेदन सही पाये जाने पर उसकी रिपोर्ट कॉलेज और विभाग को ईमेल पर भेजी जाएगी।


