कैंप लगने के बाद भी स्कूल नहीं बनवा रहे अपार
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में 200 से अधिक स्कूलों में 50 फीसदी से अधिक बच्चों का अपार पेंडिंग है। कैंप लगने के बावजूद कई स्कूल नहीं आ रहे हैं। 112 स्कूलों में 80-90 फीसदी बच्चों का अपार नहीं बना है, जिससे उन्हें समस्याएँ होंगी। डीईओ ने 24 घंटे में जवाब मांगा है।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कैंप लगने के बाद भी स्कूल बच्चों का अपार नहीं बनवा रहे हैं। जिले के 200 से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जहां 50 फीसदी से अधिक बच्चों का अपार अब भी पेंडिंग हैं।जिला स्कूल में लगे कैंप में भी ये स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। इन स्कूलों से जवाब मांगा गया है। जिले में 112 स्कूल ऐसे भी हैं, जहां 80 से 90 फीसदी बच्चों का अपार नहीं बना है। अपार नहीं बना तो इन बच्चों को कई स्तरों पर दिक्कत आएगी। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने इन स्कूलों से 24 घंटे में जवाब मांगा है। डीईओ ने कहा कि जो स्कूल बच्चों का अपार नहीं बनवा रहे हैं, माना जाएगा कि वहां बच्चों की संख्या में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।


