मॉडल स्कूलों के शिक्षकों को स्थानांतरण प्रक्रिया से रखा गया अलग
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में मॉडल स्कूलों के शिक्षकों को वर्तमान स्थानांतरण प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। शिक्षा विभाग के उप सचिव अजय सतीश भेंगरा ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। 500 से अधिक मॉडल स्कूलों में शिक्षकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया गया है, लेकिन सामंजन और म्युच्युअल स्थानांतरण में ये शिक्षक शामिल नहीं होंगे।

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता मॉडल स्कूलों के शिक्षकों को वर्तमान स्थानांतरण प्रक्रिया से अलग रखा गया है। शिक्षा विभाग के उप सचिव अजय सतीश भेंगरा ने इसे लेकर निर्देश दिया है। जिले समेत सूबे के 500 से अधिक मॉडल स्कूलों में वर्तमान में शिक्षकों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया गया है। अलग-अलग स्कूलों से इन शिक्षकों का पदस्थापन मॉडल स्कूलों में विभिन्न विषयों में किया गया है। वर्तमान में सामंजन और म्युच्युअल स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें मॉडल स्कूलों के शिक्षक शामिल नहीं होंगे।


