आर्म्स एक्ट के दोषी युवक को दो वर्ष 11 महीना कारावास
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में, कटरा थाना के लक्ष्मीपुर निवासी अभिषेक कुमार को आर्म्स के साथ गिरफ्तार होने के मामले में कोर्ट ने 2 वर्ष 11 महीने की सजा सुनाई। इसके साथ ही उन पर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। न्यायिक दंडाधिकारी विनीत कुमार सिंह ने गुरुवार को इस मामले में निर्णय सुनाया।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। आर्म्स के साथ गिरफ्तारी मामले में दोषी कटरा थाना के जजुआर ओपी के लक्ष्मीपुर निवासी अभिषेक कुमार को दो वर्ष 11 महीना कारावास की सजा सुनाई गई है। उसे दो हजार रुपये जुर्माना भी देना होगा। मामले के ट्रायल के बाद गुरुवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विनीत कुमार सिंह के कोर्ट उसे यह सजा सुनाई।

